31 जनवरी 2022

जनवरी 31, 2022

Quotes

जब तक आपको अपने उपर विश्वाश नही होगा,
तब तक आप खुद का कोई लक्ष्य नही बना सकते

Quotes By VKV

जनवरी 31, 2022

तुम्हें पढ़ना चाहता हूँ।

तुम्हें पढ़ना चाहता हूँ।

थोड़ा नही तुम्हें पुरा पढ़ना चाहता हूँ 
जब से मिली हो रोज पढ़ता हूँ 
न तुम्हारे पेज खत्म हो रहे हैं
और न खूबियाँ
आँखों के बारे मे पढ़ रहा था
लगा जैसे गहरा है समंदर से भी ज्यादा
ओष्ठ जैसे दो पंखुड़ी हो गुलाब के
और सुगंध आती है गर्दन से तुम्हारे
वक्ष, जैसे हरा-भरा बगीचा
खिला कमल के फूल है श्रोणि
मछलिदार- सा जाँघ सुनहरा लगा है
पढ़ा पैर को भी मैंने गहराई से
 अब प्यार से चूमना चाहता हूँ
थोड़ा नहीं तुम्हें पुरा पढ़ना चाहता हूँ।

                                -- Virendra Kumar Vidyarthi

थोड़ा नही तुम्हें पुरा पढ़ना चाहता हूँ  By VKV
थोड़ा नही तुम्हें पुरा पढ़ना चाहता हूँ 


जनवरी 31, 2022

पत्नी बेचारी

 पत्नी बेचारी

वो खुद का काम करती है
और आपको भी मज़ा आता है
अपना काम भी उन्ही से करवाने मे
अब ये बताओ, जब वो थक जाती है
तो क्यों शर्म करते हो उनका पैर दबाने मे
आज मै आवाहन करता हूँ 
की वो जब-जब थक कर आयेगी
मै अपना कर्तव्य निभाऊँगा, 
और बड़ा प्यार से अपनी पत्नी का पैर दबाउंगा
मै अपनी पत्नी का पैर दबाउंगा
बच्चे का कपड़े से लेकर मल-मुत्र साफ करती है वो
तुम बच्चे का नाक साफ करने मे घृणाते हो
मै तो सारी लोक-लज्जा छोड़ कर , 
पति धर्म निभाऊँगा । 
जब-जब सर दर्द करेगा उनका, 
उन्हें आनंद की अनुभूति कराऊँगा
मै उनका सर दबाउंगा, मै उनका सर दबाउंगा
हर रोज खाना पकाती है वो
जब तबियत बिगड़ गई उनकी 
तो बर्तन मांजने से शर्माते हो
ऐसी दुख की घड़ी मे मै उनका साथ निभाऊँगा
उनकी सेवा मे अपना सर्वस्व बिताऊंगा
जब-जब थक कर आयेगी 
उन्हें आनंद की अनुभूति कराउँगा
और बड़े प्यार से अपनी पत्नी का पैर दवाउंगा

                                                                                          Virendra Kumar Vidyarthi

पत्नी बेचारी Poem By VKV
 पत्नी बेचारी


जनवरी 31, 2022

Quotes by VKV



रूढ़िता हमे भी पसंद नहीं जनाब
आधुनिकता हमे भी भाती है
पर गरीबों के सीने पे नीव रखकर
इमारत बनाई जाऐ,
ऐसी विकास हमें रास नहीं आती है




जनवरी 31, 2022

जायदे ईसकुल मैया

जायदे ईसकुल मैया 

अब नय हम करबौ मैया
चूल्हा चौका बर्तन कढैया गे...
जायदे ईसकुल मैया
करबौ पढईया गे
जब तु जबरदस्ती करमा
करबौ लड़ैया  गे
जायदे ईसकुल मैया
करबौ पढईया गे
फर्स्ट डिवीज़न पास करबौ
होतौ बड़ी तोर बड़ैया गे 
जायदे ईसकुल मैया
करबौ पढईया गे...

    ✍️Virendra Kumar Vidyarthi


जायदे ईसकुल मैया करबौ पढईया गे
जायदे ईसकुल मैया करबौ पढईया गे


22 जून 2021

जून 22, 2021

प्रकृति ही मालिक है

प्रकृति हीं मालिक है 

उँगली से बंधकर, कठपुतली बनकर
नाच रहे थे मालिक के इशारे पर
टूट गई डोरी, खत्म हो गया तमाशे
सन्नाटा छाया है चौराहे पर
सुनो गौर से, 
मालिक कुछ कह रहा है
नजरअंदाज किये बगैर देखो
मालिक बहुत प्रताड़ना सह रहा है
गलती कर बैठे,
संसार को किराये का घर समझने का
कुछ और बुद्धि कमाकर
सजा देते इस घर को
शायद, मालिक मोहलत देता
इस घर मे, कुछ और दिन ठहरने का
      ✍️virendra Kumar vidyarthi

प्रकृति हीं मालिक है ✍️virendra Kumar vidyarthi

प्रकृति हीं मालिक है 



26 मार्च 2021

मार्च 26, 2021

Speech on Independence

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण by Virendra Kumar Vidyarthi
भारत का स्वतंत्रता दिवस

        आज बहुत ही खुशी का दिन है, आज के दिन ही हमें आजादी मिली थी। इस आजादी के खातिर अनगिनत वीरों ने अपनी लहू की नदी बहा दी। आज हम सब स्वतंत्र रूप से तिरंगा फहरा रहें हैं तो सिर्फ उन वीरों के वजह से जिन्होंने कभी ये नहीं कहा की हमे जीना है, यहाँ तक की जब भगत सिंह से जेल में एक कैदी ने पूछा की - एसेंबली में बम फेकने के बाद अपनी बचाव क्यों नहीं की? भगत सिंह ने जवाब दिया - "इंकलाबीयों को मरना ही पड़ता है, मर कर हीं हमारा केस मजबूत होता है, अदालत में अपील करके नहीं। ये सारे क्रांतिकारी आजादी के इतने दीवाने थे कि तिरंगा को हीं अपना कफ़न मानते थे। तभी तो किसी ने कहा है - 

"जमाने भर मे मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता;
नोटो में लिपट कर, सोने में सिमट कर 
मरे हैं शासक कई, 
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।"

हमारे शहीद वीरों ने बस यही सोचकर जंग के मैदान में कूदे थे कि हम मरेंगें तो क्या हुआ, मेरे मरने के बाद लोगों के खून मे उबाल आयेगा, वे जागृत होंगे, उनके अंदर भी लड़ने की हिम्मत और ताकत आयेगी और एकजुट होकर अंग्रेजों को भगाएंगे और हमारा देश आजाद होगा, फिर चारो तरफ खुशी हीं खुशी होगा। तभी तो भगत सिंह ने लिखा है -

"लिख रहा हूँ मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आयेगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लायेगा
मै रहूं या न रहूं, पर ये वादा है तुमसे मेरे दोस्त
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आयेगा।"

अंग्रेज भाग गए, देश आजाद हो गया, पर देशवाशियों को आजादी नहीं मिली। आज भी भुखमरी देखने मिल जाता है। गरीब आज भी रात-दिन काम करने में लगे हैं जैसे पहले लगे होते थे। कारण, कारण ये है की हमारे बीच एकजुटता नहीं है। आज हर एक व्यक्ति नेता बनना चाह रहा है, हर कोई चाह रहा है की हम आगे हों, हर तरफ होड़ लगी है। सामाजिक हो, आर्थिक हो, और सबसे ज्यादा होड़ तो राजनीति में है। आज शहर का गुंडा भी विधायक बना बैठा है, जनता को लूट रहा है। और ये सब हो रहा है 'पुंजितंत्र से', लोकतंत्र से नहीं। प्रजा को पूंजी के बदौलत खरीदा जाता है। और मुर्ख जनता भी वही कर रही है। मुर्गे का - मांस खाकर, दारु पीकर वोट देकर चले आते हैं और गली का चोर बन जाता है गाँव का रखवाला। इसीलिए किसी ने कहा है -

"कभी नोटो के लिए मरे, कभी वोटो के लिए मरे
कभी जात - पात के नाम पर मरे, 
अगर होते वीर भगत सिंह तो कहते, यार सुखदेव, 
हम भी किन लोगों के लिए मरे।"

अगर सच में आत्मा होती है, तो हमारे शहीद यही सोचते होंगे की हम किन लोगों के लिए बलिदान दिया, जो अपने हीं देश को लूट रहा है, अपने ही, अपनों को देखना नहीं चाह रहा है। हर तरफ मक्कारीऔर भ्रष्टाचारी का सियाशत चल रहा है। एक शायरी हमारे देश पर एकदम फिट बैठता है कि -

"हमें तो अपनों ने लुटा, गैरों मे कहां दम था।
मेरी कश्ती थी डूबी वहाँ, जहाँ पानी कम था।।"

आज अपने हीं लोग देश को लूटने मे लगे हैं। भारत किसी दिन सोने का चिड़ियाँ कहा जाता था, और आज लोहे का संदूक बना पड़ा है, जिस पर दिन - प्रतिदिन जंग लगता जा रहा है। और लोग पेंट और विधुत लेपन क्या करेंगे, ग्रीस भी नहीं लगाना चाहते।

                    इसलिए देश के नौजवानों जागो। राष्ट्र ध्वज मे 24 तिलियों वाला चक्र यही बताता है कि हमें एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। हमारे बुजुर्ग जो छोड़ कर गए हैं- उसे संवार कर रखें , जो बता कर गए उसपर अमल करे, और जो न कर सकें हम उसे कर दिखाये।मैं इन्हीं चंद शब्दों के साथ अपनी वाणी को विराम देता हूँ। 

******@ जय हिंद! जय भारत!! @******