03 मार्च 2021

Poem on Tree in Hindi

वृक्ष


वृक्ष नाम छोटा
पर काया काम विशाल,
चलने मे लाचार,
बोलने मे लाचार,
एक जगह रह कर
ये जब बनता है मददगार
तभी हम निर्माण कर पाते हैं
एक खुशहाल परिवार,

इधर-काटा-उधर काटा
पति-शाखा सारे काट दिये
फिर भी न मानता हार
फिर से ये अपने ऊपर
उगाता पति हजारो हजार,

किया गया बार-बार प्रहार
पर बुरा न मानता एक भी बार
सोचता है, मै जो रूठ जाऊँ
कैसे जीवित रह पायेगा
जीव-जंतु और समाज-संसार ।


           ✍️Virendra Kumar Vidyarthi

वृक्ष- Poem on Tree By:- Virendra Kumar Vidyarthi
वृक्ष

1 टिप्पणी: